Home » उदयपुर जिला » वसंतवाड़ी नवीनीकरण यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय — सौर ऊर्जा प्रणाली का लोकार्पण

वसंतवाड़ी नवीनीकरण यात्रा में एक स्वर्णिम अध्याय — सौर ऊर्जा प्रणाली का लोकार्पण

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। वसंतवाड़ी नवीनीकरण की अनवरत प्रगति में आज एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऊर्जा से परिपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। समाज हित में नरोडा के  दशकोशी विभाग के श्रद्धेय प्रकाशभाई बाबुभाई जोशी एवं उनके परिवार द्वारा प्रदत्त सौर ऊर्जा प्रणाली का वैदिक विधि-विधान के साथ,अग्निदेव की साक्षी में विधिपूर्वक लोकार्पण संपन्न हुआ।
इस लोकार्पण समारोह में अध्यक्षता परिषद के प्रमुख जयप्रकाश एम. पानेरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में दानदाता प्रकाशचन्द्र बाबुभाई जोशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि में भरतभाई गौरीशंकर जोशी मेनेजिंग ट्रस्टी,प्रकाशभाई पण्ड्या ट्रस्टी मंत्री,शान्तिलाल पी. व्यास महामंत्री,भावना शैलेश महेता महामंत्री,शैलेशभाई महेता गृहपति एवं प्रेमशंकर व्यास दैयावाडा गृहपति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस समारोह के माध्यम से वसंतवाड़ी परिषद में अक्षय ऊर्जा का संचार हुआ,यह परियोजना परिषद की ऊर्जा आवश्यकता को सतत रूप से पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी,जिससे मासिक ऊर्जा व्यय में महत्वपूर्ण बचत होगी। यह योगदान आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरक एवं स्थायी पदचिन्ह के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?