
भीण्डर क्लब की वार्षिक बैठक और चुनाव संपन्न
भीण्डर। भीण्डर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले भीण्डर क्लब की वार्षिक बैठक रविवार को प्रसिद्ध बीजमाता मन्दिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें कार्यकारिणी चुनाव भी संपन्न करवाएं गये, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर रत्नेश कोठारी, सचिव विकास चव्हाण एवं कोषाध्यक्ष पद पर शरद अग्रवाल को निर्वाचित किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ ने पिछले तीन वर्षों में करवाएं गये विविध कार्यों की जानकारी उपलब्ध करवाई, वहीं आगामी वर्ष में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
सामाजिक मुद्दों व मेडिकल रिलीफ फंड में क्लब निभायेंगा जिम्मेदारी
भीण्डर क्लब की वार्षिक बैठक कोर कमेटी सदस्य चमनलाल सोनी, सुभाष सोनी, पंकज वया, कैलाश जांगिड़, आशिष डवारा व वरिष्ठ सदस्य सुरेश विजावत के सानिध्य में आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम निवर्तमान सचिव शरद अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए भीण्डर क्लब की उपलब्धियों गिनाई। इसके बाद निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन मंदावत ने पिछले दो वर्षों का आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। इसके बाद आगामी वर्ष में किये जाने वाले कार्योे की रूपरेखा बनाई। जिसमें सदस्य भूपेन्द्र आमेटा ने भीण्डर क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों को भी भीण्डर क्लब के माध्यम से उठा करके लोगों को राहत देने की बात पर चर्चा हुई। वहीं सदस्य फखरी बोहरा ने मेडिकल रिलीफ फंड बनाकर जरूरतमंद परिवारों को इलाज की सुविधा देने की बात कहीं। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए रिलीफ फंड बनाना तय किया। बैठक में मुकेश गांगावत, गजराजसिंह शक्तावत, विरेन्द्र दक, प्रेमसिंह चौहान, सुरेश नागौरी, ओमप्रकाश भोई, निलेश उदेयपुरिया, भरत सोनी, खोजेम बोहरा, शोयब बोहरा, लालशंकर चौबीसा, भूपेन्द्र जैन, मुकेश पण्डिया, दीपक साहु, यशवंतसिंह चौहान, शंभुसिंह राठौड़, अभिषेक चौबीसा, लोकदर्शन चौबीसा, विनय माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।








Users Today : 85