Home » उदयपुर जिला » भाजपा मंडल नयागांव ने मुखर्जी की जयंती मनाई

भाजपा मंडल नयागांव ने मुखर्जी की जयंती मनाई

खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल नयागांव में  महिडा, नयागांव, मोडीबासा बूथ पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं पंचायत समिति सदस्य ममता मीणा
के नेतृत्व में प्रतिक चित्र पर नमन, वंदन , मल्यार्पण किया व भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महान शिक्षाविद , प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय के साथ साथ अखंड भारत के लिए बलिदान देने , उद्योग मंत्री के रूप में भूमिका, संविधान सभा के सदस्य के रूप में प्रथम उप कुलपति एवं एक देश एक विधान आदि बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उदघोष जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। वन्देमातरम जय श्री राम।। आदि जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर रूपलाल पटेल सहप्रभारी, महामंत्री नाथूलाल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल सालवी, गौतम लाल पटेल, रमेश चंद्र पटेल, युवा मोर्चा के गौरव पटेल ,लता पटेल, प्रतिक , मयंक, भगवती लाल, बाबूलाल,नरेश डामोर, जगदीश,मुकेश आदि ने संबोधित किया । उपस्थित ग्रामवासियों का आभार जताते हुए संचालन मंडल उपाध्यक्ष रूपलाल पटेल ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?