



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बोयना मैं आज दिनांक 6 जुलाई 2025 रविवार को प्रातः 11:00 बजे ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल खटीक की अध्यक्षता एवं श्याम लाल आमेटा के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि धुलीराम डांगी , शिव किशोर आमेटा उदयपुर देहांत जिला मंत्री विजय कुमार आमेटा के सानिध्य में संपन्न हुई !
बैठक में OPS पीएफ आरडीए से कर्मचारियों के खाते में पैसे डालने कोरोना काल में कर्मचारियों का 18 माह का फ्रिज डी ए का नगद भुगतान RGHS मैं की जा रही महंगी दवाइयां की कटौती आठवें वेतन आयोग सहित विभिन्न कर्मचारी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई साथ ही संगठन का सदस्यता अभियान चलाया गया !
ख़ेमली ब्लॉक अलग होने से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ! इस कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर लाल डांगी सभा अध्यक्ष गहरी लाल डांगी मंत्री नवीन कुमार जाट, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश भील , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल डांगी, जिला प्रतिनिधि लोकेश कुमार आमेटा आदि का गठन किया गया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विमर्श किया गया इस दौरान सुरेश चंद्र मीणा ,केवल राम गाडरी ,रमेश चंद्र शर्मा ,चंद्रशेखर पुजारी और कई कर्मचारी उपस्थित थे यह जानकारी मावली ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा द्वारा दी गई !








Users Today : 94