Home » उदयपुर जिला » वृक्षारोपण ही जीवन का असली तर्पण : वसोहर

वृक्षारोपण ही जीवन का असली तर्पण : वसोहर

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। ग्राम पंचायत कनबई के पूर्व उप सरपंच, समाज सेवी एवं पर्यावरण प्रेमी धूलेश्वर वसोहर ने अपना जन्मदिन प्रती वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कर मनाया। वसोहर ने कहा कि व्यक्ति और समाज का असली तर्पण वृक्षारोपण है ,अगर आज आप और हम वृक्षारोपण करेंगे तो आने वाले समय में अपन को एवं अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन,शुद्ध हवा, मिलेगी। एक वृक्ष आपको और हमको ऑक्सीजन तो देता ही है, छाया भी देता है ,फल, फूल भी देता है एवं जब वह बूढ़ा हो जाता है तो मनुष्य के अंतिम क्रिया कर्म में उसकी लकड़ी भी काम आती है। वसोहर पिछले कई वर्षों से निरंतर पर्यावरण के बारे में अलख जागते हुए वृक्षारोपण कर रहे हैं। इन्होंने हजारों की तादाद में पौधे लगाए और लगवाए हैं। इस अवसर पर वृक्षारोपण में कनबई सरपंच साकरचंद गमेती, शिक्षाविद गट्टू लाल बारोट, कपिल कलाल ,डिंपल बारोट, सुभाष गमेती, राहुल बारोट, सुरेश गमेती, तुलसीराम, लाला मुखी, सहित मित्र मंडली ने भाग लिया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?