Home » उदयपुर जिला » मेघवाल समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया

मेघवाल समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया

खैरवाड़ा। मेघवाल समाज 52 गाँव खेरवाड़ा की शाखा ग्रुप संख्या 5 का प्रतिभा सम्मान समारोह मेघवाल बस्ती थूरिया में आयोजित  हुआ । अध्यक्षता धनराज जी मेघवाल नयागांव ने की। विशिष्ट अतिथि मोहनलाल मेघवाल व देवीलाल मेघवाल थे। समाज के बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओ, राजकीय सेवा में नियुक्त समाजजनों , पदोन्नत व विशेष क्षैत्र योग्यताताऐ रखने वाली प्रतिभाओ को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी ग्रुप सचिव नवीन कुमार मेघवाल ने दी। इस अवसर पर अमृत लाल मेघवाल, मणीलाल मेघवाल, मगनलाल मेघवाल आदि कई समाजजन उपस्थित थे ।कार्यक्रम  का संचालन रमेशचंद्र मेघवाल चौरीवाडा ने किया। उपस्थित सभी समाजजनों से समाज में शिक्षा  के व्यापक प्रचार प्रसार में सहयोग करने की बात की ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित