Home » उदयपुर जिला » छाणी में विशेष योग्य जनों का विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

छाणी में विशेष योग्य जनों का विधिक जागरूकता शिविर  आयोजित

खैरवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति  अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के न्यायाधीश एङीजे जगदीश कुन्तल  खैरवाङा के निर्देशन में पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल द्वारा ग्राम पंचायत छाणी में विशेष योग्य जनों के विशेष विधिक जागरूकता, संवेदीकरण प्रोग्राम् के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 मनरेगा श्रमिकों को कार्य स्थल पर जानकारी दी गयी जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत, बाल विवाह की रोकथाम, जल एवं पर्यावरण संरक्षण (पीङित प्रतिकर स्कीम, वकील की नि:शुल्क सुविधा, गरीब, वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम, बच्चे महिला अनैतिक व्यापार से पीङीत व्यक्ति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के सदस्य, दिव्यांगजन, न्यायिक अभिरक्षा, मानव दुर्व्यवहार या बेगार पीङित से व्यक्ति, जातीय हिंसा, बाढ, भूकम्प, घोर नीति से पीङीत व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा उचित मदद। पीङित व्यक्ति को उचित कानूनी मदद एवं न्याय की उपलब्धता के बारे में पीएलवी द्वारा कार्य स्थल पर 80 लाभान्वितों को जानकारी दी। नालसा, रालसा की गाइडलाइन के अनुसार जून 2025 एक्शन प्लान की अनुपालना में विशेष विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छाणी प्रशासक खेमराज पारगी, ग्राम रोजगार सहायक पुष्पेन्द्र मेहता, मनरेगा मेट कमलेश मेघवाल, शिवसिंह चौहान सहित विभिन्न ग्रामीणों की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा सचिव महेश मीणा द्वारा प्रदान की गई ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित