Home » उदयपुर जिला » लराठी नदी में डूबने से तीन बच्चों की अकाल मृत्यु

लराठी नदी में डूबने से तीन बच्चों की अकाल मृत्यु

खैरवाड़ा। मोर्चरी पर एकत्रित ग्रामीण , नदी से लाश को बाहर निकालते । फोटो धरणेन्द्र जैन

भैंस को ढूंढने घर से निकले थे बच्चें , नदी पर पुलिया नहीं होने से हुआ हादसा

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड के लराठी गांव में रविवार शाम को घर से भैंस को ढूंढने निकले तीन भाई बहन की नदी में डूबने से अकाल मृत्यु हो गई।
गांव के ललित कुमार बोडात ने बताया कि लराठी गांव के गबार फला निवासी दिनेश पुत्र गला बोडात के तीन बच्चें निरमा कक्षा 10 वी उम्र 15 वर्ष , खुश्बू 7 वी उम्र 13 वर्ष , कल्पेश कक्षा 6 उम्र 11 रविवार शाम को करीब 5 बजे भैंस ढूंढ़ने नदी तरफ गए वहां देखा भैंस नदी के उस पार चली गई थी, पुल नहीं होने की वजह से तीनों बालक नदी में एक एक कर उतरकर उस पार जाने लगे , बीच में बड़ा गड्ढा होने से डूब गए। इधर देर शाम तक बच्चें घर नहीं पहुंचे तो घर व आसपास वाले ढूंढने निकले देर रात तक नहीं मिले । सोमवार सबह मैं ग्रामीणों ने नदी में लाश तैरती देखी, उन्होंने मृतक के परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। मौके पर सहायक थाना अधिकारी बंसीलाल, हेड कांस्टेबल कमल कुमार बंजारा मय जाब्ता पहुंचे। लाश को बाहर निकाला एवं गाड़ी में लेकर खैरवाड़ा मोर्चरी पर लाए। तीनों शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। शाम को गमगीन माहौल में  तीनों का दाह संस्कार किया गया।

पुलिया नहीं होने से हुआ हादसा
बताया गया कि गांव में एक पुल हे वह दो किलोमिटर दूर होने की वजह से घोड़ा फला, गबार फला, दोपाचा फला के ग्रामीणों को आज भी ट्यूब व नाव के सहारे नदी को पार करना पड़ता है। इससे पूर्व भी तीन मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित