

खेरवाड़ा। कस्बे में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के परिजनों का अभिनंदन किया गया । तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न समाजों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, राजकीय व निजी विद्यालयों ,महाविद्यालयों, सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियो ने भाग लिया। सायं 4:00 बजे डाक बंगला से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें मेवाड़ भील कोर का बैंड, विभिन्न स्कूलों द्वारा सजाई गई झांकियां घोड़े पर सवार लक्ष्मीबाई महाराणा प्रताप की झांकियां एवं 500 फीट लंबा तिरंगा झंडा मुख्य आकर्षणक का केंद्र रहा। तिरंगा यात्रा में उपखंड क्षेत्र खेरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव व सेमारी से बड़ी संख्या में जनता भाग लिया।तिरंगा यात्रा में महिलाएं लाल चुंदड़ एवं केसरिया साड़ी एवं पहनकर शिरकत की। वहीं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण भव्य झांकियो का प्रदर्शन किया गया ।शोभायात्रा के स्वागत में नगर में 51 स्वागत द्वार लगाए गए तथा पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया ।तिरंगा यात्रा के मार्ग के दोनों तरफ तिरंगे झंडे लगाए गए, साथ ही भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप आदि महापुरुषों की तस्वीरों को भव्य सज्जा के साथ जुलूस में सम्मिलित किया गया। शोभायात्रा में एनसीसी ,स्काउट आदि के दल भी सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत,पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर,यात्रा के विधानसभा संयोजक अमित कलाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।








Users Today : 6