
खेरवाड़ा । भारत विकास परिषद शाखा ऋषभदेव का बुधवार को दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि प्रशांत व्यास प्रान्तीय महासचिव दक्षिण प्रान्त भाविप ने अध्यक्ष प्राण भाणावत, सचिव रवि पंचाल एवं कोषाध्यक्ष बंसती लाल किकावत को शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश वाणावत एवं विशिष्ठ अतिथि संरक्षक महावीर कोठारी ने की।
प्रकल्प संयोजक दिलीप भाणावत , भावेश शर्मा , आनन्द मेहता , तरुण सिसपुरिया, ने भी शपथ ली ।
वरिष्ठ सदस्य सुरेश कोठारी , गजेन्द्र सुरावत , महावीर कोठारी एवं बंसती लाल किकावत का विशेष सम्मान किया गया । नये सदस्य देवेन्द्र मेहता, कमलेश पंचाल , गणधर , हार्दिक दोवडीया , उज्जवल वाणावत , तरुण सीसपुरीया को भी शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिलीप पी कोठारी, अशोक भानावत , नवीन रावल , बंशीलाल शाह ,धिरजी त्रिवेदी , पुष्पदन्त भँवरा , यशवन्त सुथार सहीत 43 सदस्यों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का संचालन आनन्द मेहता ने किया।








Users Today : 4