
खेरवाड़ा। विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि अधिशासी अभियन्ता निर्माणाधीन एनिकट का कार्य वर्षा आने से पूर्व पूर्ण करवाये।
डाक्टर परमार आज मंगलवार को उपखण्ड नयागांव, उपतहसील कनबई के खेडाघाटी में निर्माणाधीन एनिकट गामदरा का मौके पर जा कर देखा तो निर्माणाधीन एनिकट का कार्य धीमी गति से चल रहा है, उन्होंने मोबाइल से सम्पर्क कर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग, सहायक अभियन्ता सिचाई विभाग खेरवाडा को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन एनिकट कार्य में गति देकर वर्षा आने से पूर्व एनिकट का कार्य पूर्ण करवाये। उन्होंने वहाँ उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस पाटिया मण्डल अध्यक्ष केशव लाल खराडी,कांग्रेस पंचायत इकाई अध्यक्ष नाथू सिंह गरासिया, मीठा गरासिया, अमरसिंह गरासिया, वाल जी मुखी गरासिया, लालजी गरासिया, लक्षीराम गरासिया सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।








Users Today : 9