
खेरवाड़ा। विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी निर्माणाधीन पंचायत समिति भवन की गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखे।
डाक्टर परमार ने आज पंचायत समिति नयागांव के निर्माणाधीन भवन का मौके पर जाकर बारीकी से निरीक्षण करने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार को निर्देश दिए की भवन निर्माण करने में ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करवाये तथा गर्मी का समय है, निर्माणाधीन भवन की तराई में पानी की कमी नहीं रहे । जिससे भवन मजबूत बने। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के संगठन महासचिव एवं लेम्स अध्यक्ष खेरवाडा पंडित मोहन लाल औदिच्य, ठेकेदार के मुनिम, स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।








Users Today : 17