Home » उदयपुर जिला » मावली में रेस्क्यू किया आठ फीट सांप

मावली में रेस्क्यू किया आठ फीट सांप

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! मावली में उदयपुर रोड समीप मकान के बहार आठ फीट लंबा सांप दिखाई दिया , जिससे मकान मालिक घबराकर सर्प मित्र कमलेश सुथार को बुलाया , सर्प मित्र कमलेश सुथार ने बाहर बनी पौधो की जाली में फंसे सांप को बाहर निकाला , जब उसे देखा गया तो वो करीब आठ फीट लंबा और धामण प्रजाति का साँप था  जिसे पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया !  मकान मालिक प्रहलाद बडगुर्जर ने कमलेश सुथार का आभार प्रकट किया, कमलेश सुथार विगत कई वर्षों से सर्प मित्र के रूप में निस्वार्थ भाव से जनता के सेवा कर रहे हैं , इन्होंने सांप के अलावा बंदर , चंदन गोयरा , आदि अनेक प्रजातियों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है, अभी पूर्व में गणतंत्र दिवस पर उन्हें मावली उपखंड स्तर पर सम्मानित भी किया गया है !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?