
खेरवाड़ा। उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत ने रविवार को कस्बे के आजाद चौक में आम जनता को निशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आर ओ वाटर संयंत्र का शुभारंभ किया। समाजसेवी स्वर्गीय पोपटलाल जी कलाल भोमटावाड़ा की स्मृति में भामाशाह एवं संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल के सौजन्य से लगाए गए इस आरओ वाटर फिल्टर मशीन से आम जनता को 24 घंटे निशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध होगा । इस अवसर पर सांसद रावत ने भामाशाह अमित कलाल परिवार का आर ओ संयंत्र लगाने हेतु साधुवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल खेरवाड़ा के कमांडेंट नरपत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी आहारी, व्यापार महासंघ के संरक्षक पारस जैन, महामंत्री चिराग कोठारी, उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवसाय मोतीलाल कलाल, भरत जैन,विमल कोठारी, पोपटलाल कलाल, प्रेमचंद कलाल ,महेश कलाल, देवीलाल कलाल, सुनील राजपुरोहित,आनंद जैन, धनपाल,पंकज जैन, हितार्थ, नीषित बालेश्वर सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे। संचालन पारस जैन ने किया तथा आभार अमित कलाल ने ज्ञापित किया।








Users Today : 4