
खेरवाड़ा। विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि इंजीनियर निर्माणाधीन सड़क का समय-समय पर मौके पर जाकर निरीक्षण कर गुणवत्ता का ध्यान रखे।
डाक्टर परमार ने आज सलूम्बर जिले के उपखण्ड सेमारी के निर्माणाधीन कुराडिया रेलवे स्टेशन से करणपुरिया तक सड़क का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद मोबाइल से सम्पर्क कर सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय सेमारी को यह निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विजयराम कलासुआ,ब्लॉक कांग्रेस नगर अध्यक्ष कल्याण सिंह शक्तावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के संगठन महासचिव मोहन लाल औदिच्य, गौतमलाल मीणा,पूर्व सरपंच पदमसिंह मीणा, विजय राम मीणा उपस्थित थे।








Users Today : 30