
भारत विकास परिषद शाखा भींडर द्वारा शीतल जल प्याऊ, परिंडे, पशुओं के पानी पीने की कुंडिया लगाई व पहलगाम के मृतको को श्रद्धांजलि दी।
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भारत विकास परिषद शाखा भींडर द्वारा शीतल जल प्याऊ, परिंडे वितरण, पशुओं के पानी पीने के लिए कुंडिया का वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम मे अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष सुशील जैन एडवोकेट, मुख्य अतिथि ललित कुमार फान्दोत, मुम्बई विशिष्ठ अतिथि सुमति लाल डवारा , प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी इन्द्र लाल फान्दोत थे ।पक्षियों के पानी पीने के 100 परिंडे का वितरण किया, पशुओं के पानी पीने के 15 कुण्ड भींडर में अलग अलग जगह रखवाए गए एवं पानी भरवाने की समुचित व्यवस्था का शुभारंभ किया ।
भारत विकास परिषद की प्रेरणा से शीतल जल प्याऊ का रामपोल दरवाजे हीन्ता गेट में स्वर्गीय वैद्य शान्ति लाल फान्दोत की स्मृति में उनके सुपुत्र ललित कुमार फान्दोत मुम्बई प्रवासी ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया भारत विकास परिषद शाखा भींडर के सेवा कार्य हेतु सुमति लाल डवारा, ललित कुमार फान्दोत, सुशील जैन एडवोकेट, महावीर प्रसाद कंठालिया,भगवत सिंह शक्तावत,रामपाल सोनी, प्रेमसुख सामरिया, मधुसुदन चौबीसा आदि ने भामाशाह के रूप में सहयोग प्रदान किया ।
परिषद के द्वारा सामूहिक रूप से पहलगाम में जघन्य हत्याकांड की निंदा की गई एवं भारत सरकार से इन दरिंदों आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई भारत सरकार के द्वारा कठोर से कठोर कार्रवाई का समर्थन करती हैं अन्त में मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।कार्यक्रम में संरक्षक नूरुद्दीन बोहरा, भगवती लाल पंड्या, पूर्व अध्यक्ष नाथु लाल दक सचिव बाल मुकुंद मन्दावत, कोषाध्यक्ष राजमल सुरावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद कण्ठा
लिया सह सचिव पुरूषोतम लाल चौबीसा, लोकेश कुमार कोठारी,पूर्व सचिव कृष्ण गोपाल मूंदड़ा, किशन लाल यादव,श्रीपाल हाथी,ओम प्रकाश धर्मावत,प्रेम सुख सामरिया, मधुसुदन चौबीसा,अतुल आमेटा, उदय प्रकाश आमेटा, दयाल शंकर वेणावत,राजेश्वर चौबीसा,राम पाल सोनी, तिलक व्यास,राम चन्द्र पंड्या,चमन लाल सोनी,मुरली मनोहर तिवारी,निरंजन आमेटा, मोहन लाल तेली, शरद अग्रवाल आदि थे कार्यक्रम का संचालन बाल मुकुंद मन्दावत ने किया।








Users Today : 30