Home » उदयपुर जिला » खेरवाड़ा मुस्लिम समाज ने की आतंकी हमले की निंदा

खेरवाड़ा मुस्लिम समाज ने की आतंकी हमले की निंदा

खेरवाड़ा। कस्बे के जामा मस्जिद में बाद नमाजे जुमा मुस्लिम युवाओं और समाजजनों ने पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा की। मीडिया प्रभारी आफताब मकरानी ने बताया की ऐसे कृत्य करने वालो पर केंद्र सरकार को कड़ी सजा देने का प्रावधान बनाना चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे और धर्म जात पात पर बांटने वालो पर सरकारों को नए कानून बनाने चाहिए जिससे देश की खूबसूरती बनी रहे। हमारा देश अनेक फूलो का गुलदस्ता है जिसके हर वर्ग और जात का फूल बसता है । ऐसे मामलो मे हम सभी पहले भारतीय है उसके बाद हिंदू, मुस्लिम, और सिख ईसाई है । सदर मोहम्मद हनीफ, नायाब सदर इकबाल खान, अब्दुल रज्जाक मकरानी, मोहसिन पठान, अब्दुल मजीद , कलीम मोहम्मद , लियाकत खान, नईम खान, आदि ने भी ऐसे कृत्य करने वालो को ना बख्सने की बात कही ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?