




खेरवाड़ा। समीपस्थ ऋषभदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्रधान शंकर लाल मीणा ने कहा फुले समाज सुधारक विचारक और लेखक थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूप लाल मीणा ने कहा फुले बा ने सामाजिक क्रांति के अमर पुरोधा थे। मुख्य वक्ता पूर्व शिक्षा उप निदेशकभूपेंद्र कुमार जैन ने बताया फुले बा ने अपना सम्पूर्ण जीवन कमजोर दलित शोषित असहाय लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया, उन्होंने शिक्षा की अलख जगा कर सामाजिक जन जागरण किया, उन्होंने भारतीय समाज को नई दिशा देकर अदितीय योगदान दिया, वे इतिहास में अमर है। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कांति लाल कलाल ने कहा बा हमेशा गरीबो की सेवा के लिए तत्पर रहते है। इससे पूर्व ज्योति बा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर ब्लॉक सचिव ललित मीणा, प्रदीप कुमार जैन, पूर्व पार्षद अशोक कुमार लुण्डिया, दशरथ मीणा, केशू महाराज, फतह लाल मीणा, हरीश मीणा, मोहन मीणा, कांति लाल मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।