




संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत बनाने का लिया संकल्प
खैरवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह रविवार को भाजपा खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व विधायक नानालाल अहारी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। समारोह के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन थे तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने की। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस पर संगठन को गांव-गांव एवं ढाणी ढाणी तक मजबूत व सक्रिय बनाने का आह्वान किया। अहारी ने आगामी पंचायत राज चुनाव में भाजपा संगठन को विजय बनाने का कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया ।मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने संगठन की स्थापना से वर्तमान तक के कालखंड पर विस्तार से प्रकाश डाला। जैन ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व मेहनत का योगदान है। 1984 में भाजपा ने मात्र दो सिट पर विजय श्री प्राप्त की थी, उसके पश्चात भाजपा संगठन देश के कोने-कोने में विस्तार करता रहा और आज देश व प्रदेश के अधिकांश राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकार है। यह देश की जनता का भाजपा के प्रति अटूट निष्ठा व प्रेम को दर्शाता है। जैन ने कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए कार्य करने तथा कार्यकर्ता व आम जनता के सुख-दुख में भागीदारी निर्वाह करने का आह्वान किया ।इस अवसर पर भाजपा ऋषभदेव नगर मंडल अध्यक्ष नारायण कलासुआ ,ऋषभदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीणा मंडल महामंत्री विक्रांत कोठारी, गोपाल सोमपुरा, जयदीप फडिया, गोपाल सोमपुरा,ओमप्रकाश मीणा ,अनिल डोडा, रामचंद्र मेहता ,रामलाल पटेल,काउवा राम कटारा युवा मोर्चा के जिला मंत्री राजेंद्र खराड़ी ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री नैना पंचोली ,भाजपा नेता खुमान सिंह चौहान, शिशुपाल डामोर, भीमराज मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।