
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)! पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ ने शिक्षा विभाग की डिग्री जोड़ने एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी को ज्ञापन दिया, खेमली पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ खेमली के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण गायरी के सानिध्य में वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी को शिक्षा विभाग की डिग्रीया जोड़ने एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गायरी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट सत्र 2025-26 तक पंचायत शिक्षकों एवं विद्यालय सहायको के संविदा रूल्स 2022 के तहत संविदा पदों को स्थाई पदों में सृजित करने में अनुभव में 2 वर्ष की छूट को बढ़ाया गया इसके आदेश जल्द से जारी हो जिससे विद्यालय सहायको एवं पंचायत शिक्षकों को राहत मिल सके संघ के प्रवक्ता इंदर मेघवाल ने मांग की सरकार विद्यालय सहायको की लाइब्रेरियन डिग्री व बीपीएड एवं सीपीएड की डिग्रियां जोड़कर पंचायत शिक्षक पद पर समायोजन करें ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण गायरी ने विधायक महोदय जी से मांग की पंचायत शिक्षकों व विद्यालय सहायको के संविदा पदों को स्थाई पदों में परिवर्तित करके स्थाई रोजगार दिया जाए । उक्त मांगों पर विधायक डांगी ने सकारात्मक आश्वासन दिया कि आपकी उक्त मांगे जल्द पूरी होगी इस अवसर पर खेमली ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण गायरी गणेश गमेती मुकेश डांगी अंकिता यादव कल्याण सिंह देवड़ा प्रेम सिंह मदन पालीवाल श्यामलाल गजेन्द्र पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक उपस्थित है !








Users Today : 2