
लसाड़िया ( नरेश कुमार वेद)! राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति (कर्मचारी, अधिकारी एवं अभियन्ता मंच) के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम लसाड़िया तहसीदार रामजीलाल गुर्जर को ज्ञापन दिया ज्ञापन में यह बताया कि गत 6 माह से अधिक समय से राजस्थान विद्युत संयुक्त संघष समिति द्वारा निरन्तर पत्राचार,ज्ञापन ,प्रदर्शन के माध्यम से निवेदन करने के पश्चात भी आज दिनांक तकः सरकार एवं प्रशासन द्वारा उपरोका मांगों पर कोई भी कदम नहीं उठाने के कारण विद्युत निगमों के सभी वर्गों के कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त हो गया। अतः पुनः ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति (कर्मधारी, अधिकारी, अभियन्ता मंच) आपसे पुरजोर मांग करती हैं कि वितरण, प्रसारण एवं उत्पादन निगमों में उपरोक्त वर्णित विभिन्न प्रक्रियाओं व मॉडल के नाम से किये जा रहें निजीकरण पर रोक लगाई जाये एवं नये कर्मचारियों की भर्ती कर ग्रिड सब-स्टेशनों व तापीय विद्युत उत्पादन गृह का संचालन निगम कर्मचारियों के माध्यम से करवाया जाये। कई वर्षों से लम्बित मांगें अतिशीघ्र पूर्ण की जावे।
विद्युत प्रशासन व राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी व अधिकारियों के इस लोकतांत्रिक माध्यम से दिये गये ज्ञापन/पत्रों पर शीघ्र ही संज्ञान नहीं लिया जाता है एवं विद्युत प्रशासन द्वारा सभी विद्युत निगमों में अलग-अलग नामों,मौडलों से किये जा रहे निजीकरण को बन्द नहीं किया जाता है तो अब मजबूरन बड़े आन्दोलन की ओर अग्रसर होना पड़ेगा जिसके लिए राजस्थान सरकार एवं विद्युत प्रशासन स्वंय जिम्मेवार रहेगा। इस अवसर पर बलवन्त सिंह, दशरथ, मुनेश, राकेश, दिनेश, लक्ष्मण, कमलेश मालीवाड, कमलेश गुर्जर, सुनील, देवेन्द्र, विजयकुमार, प्रवीण, प्रितेश, अपिल, दिलीप, अमित कुमार, अविनाश सिंह अजय आसवानी, वज्जा भाई भगोरा पुष्कर गाच्छा, रोडीलाल, नाथूलाल कपिल सुथार आदि उपस्थित थे।








Users Today : 2