Home » उदयपुर जिला » राणा सांगा का अपमान मेवाड़ और मरुधरा का अपमान ,सांसद देश से माफी मांगे : पुष्कर तेली

राणा सांगा का अपमान मेवाड़ और मरुधरा का अपमान ,सांसद देश से माफी मांगे : पुष्कर तेली

खैरवाड़ा । संसद में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा मेवाड़ के महाराणा सांगा की वीरता पर प्रश्न खड़े करने ओर गद्दार कहने को लेकर भाजपा उदयपुर देहात संगठन ने कड़ा आक्रोश जताते हुए इसकी निंदा की है ।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि सांसद रामजी लाल सुमन विखंडित मानसिकता से ग्रसित हो गए है । उन्हें मेवाड़ के त्याग ,शौर्य और इतिहास का ज्ञान नहीं है । वीर राणा सांगा पर उनका संसद में बयान आपत्तिजनक ओर दिमाग के दिवालियेपन का प्रतीक है ।
उनका बयान मेवाड़ और संपूर्ण मरुधरा का अपमान है वे सार्वजनिक रूप से मेवाड़, राजस्थान ओर भारत की जनता से माफी मांगे ।
जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि हर मोर्चे पर इसका विरोध होगा ।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान,भवर सिंह पवार ,राज राणा गुणवंत सिंह झाला ,तख्त सिंह शक्तावत ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में मेवाड़ का अपमान करने वाले सांसद की संसद सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और उनके सांसद मुगलिया  मानसिकता के वफादार है। ये वही लोग है जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी ।
सांसद रामजी लाल ने मेवाड़ के वीरों और प्रत्येक मेवाड़ वासी का अपमान किया है ।
सांसद और सपा प्रमुख देश से सार्वजनिक माफी मांगे । ऐसे राष्ट्रद्रोही सांसद को संसद से निष्कासित किया जाए।
जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार ने कहा कि सांसद के राणा सांगा पर दिया बयान शर्मनाक है। ऐसे सांसद को लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में रहने का कोई हक नहीं ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?