Home » उदयपुर जिला » खैरवाड़ा के पलसिया में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का शुभारम्भ हुआ

खैरवाड़ा के पलसिया में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का शुभारम्भ हुआ

खैरवाड़ा । उपखण्ड के पलसिया ग्राम पंचायत में एडीएम राजीव द्विवेदी एंव उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई के निर्देशन में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का शुभारम्भ हुआ। पंचायत में शिविर 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। किसानों को रजिस्ट्री कैंप में पंजीकृत होने के बाद किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत में जानकारी दी गई। इसे लेकर किसानों की सुबह से पंजीयन के लिए भीड रही। सभी संबंधित काउंटर पर कैंप संबंधित कार्य संपादित किए गए। दो दिनों में लगभग 250 से अधिक किसानों ने शिविर में उपस्थिति दर्ज कराई।
शिविर के दौरान पंचायत समिति खेरवाडा के विकास अधिकारी मदनलाल लोहार द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया एंव कैंप के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैंप के दौरान सरपंच शांता देवी डामोर, पुर्व प्रधान अमृत डामोर, शिविर प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा,संबंधित राजस्व गांव के पटवारी तेजाराम मीणा,बडला पटवारी राकेश पाण्डोर,ग्राम विकास अधिकारी शांतिलाल सालवी,
कनिष्क सहायक ग्राम पंचायत भाणदा गिरीश जोशी,कृषि पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत सुंदरा संगीता डामोर ,राकेश मीणा, पशुधन निरीक्षक वर्षा खराडी, टी एल आर मधु मीणा,पंचायत शिक्षक बडला गोवर्धन लाल मीणा, ई-मित्र  कियोस्क संचालाक पलसिया देवीलाल कलाल, उप-सरपंच जशोदा देवी,वार्डपंच हसमुख पानेरी, गोतम पटेल, जीवतराम डामोर, हजारीलाल डामोर, लक्ष्मण डामोर, रामलाल पटेल, लिंबा पटेल, कोदरलाल पटेल, शंकर पटेल, बाबु पटेल, जीवतराम, लक्ष्मण टेलर, रमेश डामोर,कमलनाथ रावल आदि किसान उपस्थित थे।
फार्मर कैंप को सफल करने हेतु स्थानीय पंचायत के सरपंच शांता देवी ने घर-घर जाकर किसानों से सम्पर्क कर कैंप की सुविधा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?