
अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को दी बधाई
वल्लभनगर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!20 मार्च ! वल्लभनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का बार सभागार में बुधवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने अधिवक्ताओं के सामाजिक सरोकारों और एकता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमें भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है, जो न्यायिक व्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाता है।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर प्रेम गढ़वाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह समारोह सभी सदस्यों के बीच आपसी सद्भाव और सहयोग को बढ़ाने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी एकजुटता समाज में न्याय और समानता की भावना को मजबूत करती है।
तहसीलदार नरेंद्र चौहान ने सभी अधिवक्ताओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार हमें एकता और सद्भाव का संदेश देता है, जो अधिवक्ता पेशे में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और इस खुशी के मौके को यादगार बनाया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मुकेश डांगी ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर प्रेम गढ़वाल, तहसीलदार वल्लभनगर नरेंद्र चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पन्नालाल मारू, डालचंद पोखरना, बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, पूर्व अध्यक्ष अजीत प्रसाद नीमडीया, रमेशचंद्र बडाला, उपाध्यक्ष शान्तिलाल डांगी, महासचिव बाबूलाल डांगी, मुकेश डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, मुकेश गोपावत, दुर्गेश मेनारिया, मुकेश कुमार मेनारिया, कन्हैयालाल डांगी, धनराज डांगी, भगवान मेनारिया, गजेंद्रकुमार ओस्तवाल, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, श्रवण कुमार पोखरना, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, अभिमन्यु जाट, ललित जैन, पूरणमल जैन, पुस्तकालय सचिव ललिता मेनारिया, माया नागदा, सचिव भेरुलाल रावत, नारायण गाडरी, सुरेश चंद्र मेनारिया, शरीफ मोहम्मद, इकबाल मोहम्मद, विकास ओस्तवाल, नारायण गाडरी, मकबूल अहमद, कैलाश मेघवाल, नारायण डांगी, रौनक कोठारी, भावेश वसीटा, लहरीलाल डांगी, दिनेश डांगी, नीरज डांगी, पवन मेनारिया, चंद्रप्रकाश मेघवाल, प्रवीण पोखरना, शंकरलाल गाडोलिया, जयेश मेनारिया सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।








Users Today : 3