


भींडर( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोटिपा के उकेलाई में मंगलवार को बिजली का टूटने के बाद करंट से एक खेत में मौजूद 90 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़ एवं उपसरपंच कुबेर सिंह झाला ने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। जिससे पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इस घटना के बाद नारायण पुत्र दीपा एवं कना पुत्र दीपा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि 90 भेड़ें बाड़े में से निकालकर बावजी देवरे के पास स्थित खेत में बिठाने के लिए लाए थे। खेत के अंदर सारी भेड़ें पेड़ों की डालियां व पत्ते खा रही थी। इस दौरान देवरे के पास स्थित विद्युत पोल से बिजली का तार गर्म होकर टूट गया। यह बिजली का तार खेत में विचरण कर रही भेड़ों के ऊपर गिर गया। जिससे एक के बाद एक 90 भेड़ें करंट की चपेट में आ गई। करंट का तेज झटका लगने के कारण 90 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। भेड़ों की मौत की घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं भेड़ मालिकों का रो- रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद सीआई दिनेश पाटीदार, एएसआई रमेश डांगी, कान्स्टेबल बाबूलाल, शंकर सिंह, जगमोहन मय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भेड़ों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पंचायत ने सभी भेड़ों का अंतिम संस्कार करवाया गया। इधर पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू की !








Users Today : 133