भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के रूण्डेडा गांव में मीना देवी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की ओर से की गई जांच से अंसतुष्ट पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह भींडर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। भींडर ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि घटना के सामने आने के बाद आसपास के गांव के लोग उद्वेलित है ओर लोगों का मानना है कि मीना देवी की हत्या एक व्यक्ति के द्वारा नहीं की जा सकती। अब तक पुलिस की ओर से की गई जांच से सैकड़ो ग्रामीण असंतुष्ट है साथ ही ग्रामीणों का मानना है कि इस मामले में कई और लोग शामिल हो सकते है। ग्रामीणों का मानना है कि इस मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। ऐसे में ग्रामीणो की द मे मंशा को ध्यान में रखकर पूर्व विधायक भींडर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे ऑफ मामले से अवगत करवाया है। बता दे कि मीना देवी का शव हाज्या खेडी के पुल के समीप मिला था। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। हांलाकि पुलिस इस मामले में आगे तफ्तीश में जुटी हुई है ताकि इस मामले में शामिल सभी लोगों तक पहुंचा जा सके।








Users Today : 28